Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कलाकारों ने संगीत की डोज से बढ़ाया कोरोना संक्रमितों का हौसला

कलाकारों ने संगीत की डोज से बढ़ाया कोरोना संक्रमितों का हौसला 



कोविड अस्पताल से वीडियो हुई बायरल


कलाकारों के इस हौंसले को सलाम


बरेली।     कहा जाता है कि जब ईश्वर रूठा हुआ हो और उसे खुश करना हो तो संगीत का सहारा लिया जा सकता है | बरेली जिले में भी ऐसा हुआ | यहां के स्थानीय कलाकारों ने कोविड अस्पताल में संगीत शो करके ना केवल कोरोना संक्रमितों  और उनके तीमारदारों का हौसला बढ़ाया बल्कि अस्पताल के स्टाफ को सैल्यूट करके उनके काम की तारीफ की | कलाकारों ने सबसे पहले ईश्वर से प्रार्थना की , ईश्वर हम सबको कोरोना से मुक्ति दिलाये और पहले की तरह जिंदगी में  रंग भर दे | इसके बाद कलाकारों ने कोविड अस्पताल में संगीत का तराना छेड़ा और एक से बढ़कर गीत गाये | इस दौरान अस्पताल के वार्डो की खिड़कियां खोल दी गई ताकि मरीजों के  कान तक संगीत पहुंच सके | संगीत शो की दौरान  तमाम तीमारदार और स्टाफ से जुड़े लोग अस्पताल में जहां तहा खड़े हो गए और संगीत का आनंद लेकर अपना स्ट्रेस कम किया | दरसल यह कार्यक्रम स्थानीय कलाकार विनीत मैसी के सौजन्य से हुआ है | विनीत की पत्नी नीति ने अपनी सुरीली आवाज में गीत गाए | विनीत ने एक बेटे गिटार बजाया और दूसरे बेटे में कीबोर्ड बजाया | गौरतलब है स्थानीय कलाकारों ने कोविड अस्पताल में कार्यक्रम करने के लिए बरेली डीएम से लिखित अनुमति ली थी | यह कार्यक्रम लगभग खुले ग्राउंड में 45 तक चला | कार्यक्रम के दौरान सीएमएस वागेश वैश्य के साथ कोविड अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा है | कार्यक्रम के बाद सभी ने  कोविड अस्पताल में मौजूद लोगो का स्ट्रेस कम करने के लिए कलाकारों के हौसले की तारीफ की | 

whatsapp whatsapp