शिक्षकों के लिए टेबिल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित
शिक्षकों के लिए टेबिल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित
बरेली श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल, डोहरा परिसर में शिक्षकों के लिए टेबिल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली, निदेशक त्रिजित अग्रवाल, प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया एवं अंत में सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित व पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में कुल तेरह शिक्षकों ने भाग लिया। जिनमें सौरभ सक्सेना, रमन अरोरा, सचिन सक्सेना, अंकुर अग्रवाल, विकास शर्मा, हर्षित गुप्ता ,सार्थक बिरमानी, आलोक सिंह, जितिन जोसेफ, लुइस पास्कल के बीच मैच हुए। परिणामस्वरूप विकास शर्मा व रमन अरोरा फाइनल में पहुंचे । रोमांचक फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रमन विकास को परास्त कर टूर्नामेंट के विजेता बने। खेल प्रशिक्षक योगेन्द्र सिंह नेगी एवं लवी शर्मा रेफरी के रूप में उपस्थित रहे।