नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बारिश पर भी भारी पड़ा रक्तदाताओं का जुनून

बारिश पर भी भारी पड़ा रक्तदाताओं का जुनून



बरेली।       शनिवार को भारी बारिश के चलते श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान में और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से 55 रक्तदाताओं ने बाँके बिहारी मंदिर, राजेन्द्र नगर परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में सुरक्षित रक्तदान किया । शुभारम्भ ठाकुर जी का आश्रय लेकर जगदीश भाटिया के भावपूर्ण अरदास द्वारा हुआ। समाजिक सुरक्षा और वर्तमान परिवेश में रक्त की कमी को देखते हुए श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल के तत्वाधान में यह मण्डल दूसरा रक्तदान शिविर था, जिसमे सेवादारों विशेषकर मण्डल की महिला सेवादारों ने मॉडल टाउन, जनकपुरी से आकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और बरसात में भीगते हुए आकर रक्तदान की अनूठी मिसाल पेश की । अपने रक्त से दूसरों का जीवन बचाने की प्रेरणा देते हुए व दान की महिमा को बताते हुए परम श्रद्धये सतगुरु महाराज श्री रामनाथ अरोड़ा जी ने मण्डल के सेवादारों से रक्तदान का आव्हान किया था। रक्तदान में स्थानीय समाजसेवियों के साथ साथ दिल्ली, काशीपुर और मुरादाबाद  से भी सेवादार उपस्थित थे। शिविर में डॉक्टर जे पी सेठी,दिनेश कोहली, विशम्भर आनन्द, प्रेम भाटिया,संजीव सोई, श्रीमती सुनीता भाटिया,जगदीश भाटिया, राजीव साहनी,संजीव गुलाटी,संजय ढंग,सचिन सचदेवा और हरीश सिधवानी का सराहनीय योगदान रहा । मण्डल प्रवक्ता हरीश सिधवानी ने बताया की श्रद्धये गुरुमहाराज के पावन निर्देशन में श्री वैष्णों देवी बुआ दाती संकीर्तन मण्डल रक्तदान का कार्यक्रम जारी रखेगा और इसके अतिरिक्त सामाजिक सेवाओं में नाना प्रकार की योजनाओं को प्रसारित करेगा ।आईएमए से डॉक्टर सेठी ने मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदाताओं को उपहार प्रदान कर प्रोत्साहित किया ।

whatsapp whatsapp