नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति द्वारा नाथ नगरी पैदल परिक्रमा

नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति द्वारा नाथ नगरी पैदल परिक्रमा




बरेली। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नाथ नगरी परिक्रमा सेवा समिति द्वारा नाथ नगरी पैदल परिक्रमा का कोरोना वैश्विक महामारी के चलते समिति के सदस्यों द्वारा सीमित संख्या में पुरानी परंपरा को यथावत बनाये रखने हेतु सांकेतिक आयोजन किया गया। समिति के सदस्य हरि शंकर गंगवार ने बताया कि सर्वप्रथम जलाभिषेक बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर किया गया, तत्पश्चात बाबा वनखंडिनाथ मंदिर, बाबा पशुपतिनाथ , बाबा धोपेश्वरनाथ, बाबा तपेश्वरनाथ, बाबा मढ़ीनाथ, और अंततः बाबा श्री अलखनाथ मंदिर प्रांगण में भव्य सृंगार एवम पूजा अर्चना आरती कर प्रसाद वितरण के पश्चात बाबा भोलेनाथ से कोरोना वैश्विक महामारी से अपने भक्तों की रक्षा हेतु इस महामारी से सम्पूर्ण विश्व की शांति, सुरक्षा आदि की मंगलकामना के साथ यात्रा को विश्राम दिया गया। प्रमुख लोगों में , विक्रम रस्तोगी, जितेंद्र सैनी, राजकुमार चोपड़ा, ललित मोहन, अजय, विरजेश आदि लोग प्रमुख तौर से मौजूद रहे।।

whatsapp whatsapp