Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दो दिवसीय “समर शटल शोडाउन” बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, श्रेयांश गंगवार बने सिंगल्स विजेता

दो दिवसीय “समर शटल शोडाउन” बैडमिंटन टूर्नामेंट संपन्न, श्रेयांश गंगवार बने सिंगल्स विजेता



बरेली। मेगा मेंशन सोसाइटी में बच्चों के लिए आयोजित दो दिवसीय “समर शटल शोडाउन” बैडमिंटन टूर्नामेंट का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। 13 एवं 14 जून को आयोजित इस प्रतियोगिता में सोसाइटी के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार खेल भावना का परिचय दिया।

टूर्नामेंट में सिंगल्स और डबल्स दोनों वर्गों के मुकाबले खेले गए। सिंगल्स वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्रेयांश गंगवार ने विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि डबल्स वर्ग के मुकाबले समाचार लिखे जाने तक जारी रहे।

प्रतियोगिता में कृष्णा महाजन, श्रेयांश गंगवार, अशोक सिंह, शांतम देव, श्रेयांश पाल, अभिलक्षण अग्रवाल, आयुष्मान, शुभम, अरनव, दक्ष चौहान, अध्ययन, रुद्राक्ष, यथार्थ और रिद्धि महाजन सहित अनेक बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगमोहन गुप्ता एवं आरके वर्मा रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजन के संयोजक कृष्णा महाजन रहे। सोसाइटी के सदस्यों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों की इच्छा जताई।

whatsapp whatsapp