Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

फरीदाबाद व बिहार के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत

फरीदाबाद व बिहार के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत


एमबीबीएस फाइनल ईयर की कर थे थे पढ़ाई


बरेली। फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में राजश्री कॉलेज के एमबीबीएस अंतिम वर्ष के दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी होते ही जिले के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

फरीदाबाद के दीपक भाटी (23) पुत्र कमल सिंह, विहार निवासी राहुल कुमार (23) पुत्र नारायण सिंह, इटावा निवासी आयुष () पुत्र कन्हैया लाल और संभल निवासी कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी तरफ चली गई और पोल से टकरा गई। हादसे में दीपक और राहुल की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जांच में सामने आया कि वह बुधवार को परीक्षा देकर ज्योति कॉलेज से वापस लौटे। इसके बाद किसी काम से कार में सवार होकर रात में वापस अपने रूम में जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

whatsapp whatsapp