Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सांस्कृतिक कलाकारो की भी आर्थिक मदद करें सरकार

सांस्कृतिक कलाकारो की भी आर्थिक मदद करें सरकार

बरेली।     कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट ने श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री माननीय सुनील भराला के आगमन पर उनको ज्ञापन देकर कलाकारों की स्थिति परिस्थिति से रूबरू कराते हुए बताया की पिछले 2 वर्षों से जागरण भजन संध्या ऑर्केस्ट्रा आदि के कार्यक्रम पूर्णता बंद होने से कलाकारों  व साऊंड वालो की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। आप के माध्यम से सरकार से प्रार्थना करते हैं कि सांस्कृतिक कलाकारों की एक श्रेणी निर्धारित करते हुए उनकी आर्थिक मदद करने की कृपा करें जिससे उनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया जा सके इस पर माननीय सुनील भराला ने आश्वासन दिया कि हमारी सरकार कलाकारों के विषय में बहुत कुछ सोच रही है और कलाकारों की आर्थिक मदद भी की जाएगी जिस प्रकार सरकार दीपावली तक लाखो लोगो को निशुल्क राशन दे रही है उस प्रकार से कलाकारों की भी मदद की जाएगी इस अवसर पर अमरीश कठेरिया एडवोकेट अंकुर सक्सेना हरवंश सेठी संजीव शर्मा अतुल सक्सेना आदेश सैनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

whatsapp whatsapp