दहेज की मार महिला ने मिट्टी का तेल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
दहेज की मार महिला ने मिट्टी का तेल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
एक लाख रुपये दहेज की कर रहे थे मांग
बरेली एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे परेशान महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया।
राजेंद्रनगर की रहने वाली प्रिया ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2020 में राजेंद्रनगर के ही युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालवाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। एक लाख रुपये न लाने पर उनके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि 3 जुलाई को ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद पुलिस ने माहिला के मामले की जांच शुरू कर दी है।