Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली में मिलावटी तेल और नकली देसी घी का धंधा जोरों पर

बरेली में मिलावटी तेल और नकली देसी घी का धंधा जोरों पर



माधोबाड़ी, नारकुलागंज और नई बस्ती बनी जहरीले तेल की मंडी


बरेली।       जिले के माधोबाड़ी, नारकुलागंज और नई बस्ती क्षेत्र मिलावटी तेल और नकली देसी घी के सबसे बड़े केंद्र बन चुके हैं। यहां बिना किसी फिल्टर या प्यूरीफायर मशीन के घटिया गुणवत्ता का सरसों, कटईया और रिफाइंड तेल तैयार किया जा रहा है। यह तेल सीधे पुराने टेंकों में भरकर विभिन्न एसेंस मिलाकर पुराने पिपों में पैक कर बेचा जाता है। यहाँ का मिलावटी तेल और नकली घी अन्य जिलों में भी सप्लाई किया जा रहा है। माधोबाड़ी में नकली देसी घी का एक बड़ा कारखाना भी चल रहा है, लेकिन एफएसडीए विभाग ने आज तक वहां से एक भी सैंपल नहीं लिया। अधिकारियों द्वारा पूछने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

जिले में एक दर्जन से अधिक खाद्य सुरक्षा अधिकारी नियुक्त हैं, बावजूद इसके कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। व्यापारी बेखौफ होकर ज़हरीले तेल और नकली घी को बाजार में बेच रहे हैं। इस मिलावटखोरी से लोगों में लीवर, किडनी और कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। जनता का सवाल है कि क्या विभाग किसी बड़ी जनहानि का इंतजार कर रहा है?

whatsapp whatsapp