टल गया एक लव जिहाद का मामला
संगठन कार्यकर्ताओं द्वारा टल गया एक लव जिहाद का मामला
नाबालिग लड़की को बेचने की फिराक में थे दम्पति, आरोप
बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर उस वक्त हंगामा हो गया जिस वक्त नाबालिक अलग-अलग समुदाय के प्रेमी विवाह करने कचहरी पहुंचे थे जहां बजरंग दल के कार्यकर्ता सुभाष सागर की निगाह युवती पर पड़ गई। एक नाबालिक पंडित लड़की के साथ 7 से 8 दूसरे समुदाय के लोगों को देख कर वह ठहर गए जहां सुभाष के मुताबिक पैसों के लेन-देन की बात भी चल रही थी। जब मैं जानकारी के लिए रुके तब वहां मौजूद सभी लोगों में अफरा-तफरी हो गई और मौके से लड़का फरार हो गया मामला गंभीर समझते हुए सुभाष सागर एवं नितिन मिश्रा पति पत्नी एवं नाबालिक को पकड़ कर कप्तान के ऑफिस पहुंच गए जहां महिला पुलिस को बुलवाकर तीनों को महिला थाने भिजवा दिया गया। जानकारी के मुताबिक अलीगढ़ के सिकंदराबाद में रहने वाली 17 वर्षीय युक्ति अपनी बुआ के घर दिल्ली के बदरपुर मैं रह रही थी जिसकी मुलाकात सिकंदराबाद में अरबाज के साथ हुई एवं दोनों में मोहब्बत हो गई अरबाज 17 वर्षीय युवती को बरेली के फतेहगंज पश्चिमी लुहानग्ला स्थित अपने घर पर ले आया बताया जा रहा है कि अरबाज वहां पर कोट सिलाई का काम करता था। हिंदू संगठन के लोगों ने जब जानकारी ली तब पता चला कि लड़की पंडित है एवं नाबालिग है जब सख्ती से पूछताछ की गई तब सामने आया की यह लोग कोर्ट मैरिज के लिए कागज तैयार करवा रहे थे हंगामा करते हुए जब सभी लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर पहुंचे तब लड़के के पिता अबरार एवं मां शबाना को पुलिस हिरासत में ले लिया गया पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला की दिल्ली पुलिस इन दोनों की तलाश में जुटी हुई है क्योंकि लड़का और लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से ही वहां दर्ज है।
पहले तो आपस में पहचानने से ही मुकर गए
जब मामला तूल पकड़ा तो पहले पति पत्नी उस लड़की को पहचानने से ही इंकार करने लगे परंतु बात को लड़की ने बताया कि जिससे वह शादी करना चाहती है वह इन्हीं का बेटा है
लड़की बोली मेरे मरने के जिम्मेदार होगे तुम
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले को लव जिहाद बताते हुए एवं पैसे के लेनदेन की बात को देखते हुए शक जताया था कि लड़की को बेचने के लिए प्लानिंग की जा रही थी जिसको लेकर तीनों को पकड़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंच गए एवं पुलिस के सुपुर्द कर दिया परंतु इसी बीच लड़की इस कदर बिफ़र गई कि सम्भाले ना संभले लड़की बोली मेरी इच्छा मैं किसी से भी करूं शादी आप लोग कौन होते हैं मेरी शादी अरबाज से नहीं हुई दे दूंगी जान जिम्मेदार तुम होगे।
लड़की एवं लड़के के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है क्योंकि मामला पहले से ही दिल्ली में दर्ज है वहां सूचना दे दी गई है दिल्ली से टीम रवाना हो चुकी है उनके पहुंचते ही लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा
एसपी सिटी रविंद्र कुमार