बरेली में यूपी के पहले गुरुकुल व मॉन्टेसरी आधारित प्री-स्कूल का शुभारंभ
बरेली में यूपी के पहले गुरुकुल व मॉन्टेसरी आधारित प्री-स्कूल का शुभारंभ
मेयर उमेश गौतम ने किया उद्घाटन, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना
बरेली। शहर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए डिफेंस कॉलोनी, इज्जतनगर में मार्गश्री प्री प्राइमरी स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उमेश गौतम (मेयर, बरेली) ने फीता काटकर स्कूल का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा प्री-स्कूल है, जहां गुरुकुल परंपरा और मॉन्टेसरी शिक्षा पद्धति का समन्वय कर बच्चों को संस्कार आधारित आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। संस्थान का उद्देश्य बच्चों के बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक विकास को मजबूत करना है।
मेयर उमेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज की मजबूत नींव होती है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण शिक्षण संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।