महापौर ने किया बैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण
महापौर ने किया बैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण
देश का प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए बैक्सीन लगवाना आवश्यक
बरेली। प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश अनुसार महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोरा जी के नेतृत्व मे वैक्सीन अभियान के तहत यूपीएस सिविल लाइंस में महापौर उमेश गौतम जी ने कालीबाड़ी मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी के साथ उपस्थित रहकर सेन्टर का निरीक्षण कर वैक्सीनेशन लगवाने के लिए सभी को जागरूक किया और कहा कि इस सेंटर पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नही रहनी चाहिए और कोई अव्यवस्था दिखती है तो उसकी पूर्ति हमारे द्वारा तुरंत की जाएगी, महापौर उमेश गौतम के द्वारा बैक्सीन लगवाने आने वाले लोगो के साथ स्टाफ को भी कोल्ड ड्रिंक और बिस्कुट नमकीन भी वितरण किया गया।। इस अवसर पर महानगर महामंत्री वैक्सीन अभियान के संयोजक प्रतेश पाण्डेय और सह संयोजक अमरीश कठेरिया एडवोकेट महानगर मंत्री के साथ हरवंश सेठी, गौरव गुप्ता, नीरज रस्तोगी बिट्टू जी अमर सिंह राठौर, राकेश चोपड़ा, रिंकू ,रंजना चोपड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!