विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी में हुए कई कार्यक्रम
विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी में हुए कई कार्यक्रम
बरेली। केसीएमटी में फ्रेशर की धूम आज खंडेलवाल कॉलेज में साइंस विभाग के तत्वाधान में विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया और कैंपस को बड़े सुंदर ढंग से सजाया गया सभी सीनियर विद्यार्थियों ने सभी फ्रेशर विद्यार्थियों का स्वागत किया और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों जिसमें फैशन शो, डांस, सिंगिंग, आदि में दर्जनों विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी ।सभी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का आनंद उठाया मुख्य रूप से प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ आर.के.सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर डॉ अजय गुप्ता डॉ सौरभ कुमार डॉ निशा दिनकर डॉ प्रज्ञा ऋतंभरा डॉ कल्पना वर्मा डॉ रेखा कुमार सहित समस्त प्रवक्ता का उपस्थित रहे।