Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नर सेवा नारायण सेवा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक व छात्र-छात्राएं सम्मानित

नर सेवा नारायण सेवा द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षक व छात्र-छात्राएं सम्मानित



मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने प्रतिभाओं को निखारने पर दिया जोर



फरीदपुर (बरेली)। नर सेवा नारायण सेवा संस्था द्वारा आर्य समाज संस्थान के सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह रहे। उन्होंने कहा कि कस्बों और देहातों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता उन्हें सही मार्गदर्शन देकर निखारने की है। उन्होंने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक निरंतर प्रयास से बच्चों को शिक्षा देकर समाज को दिशा देते हैं, ऐसे शिक्षकों का सम्मान होना गर्व की बात है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं।

कार्यक्रम में नगरीय कॉलेज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड के टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही नर सेवा नारायण सेवा ग्रुप द्वारा दिसंबर माह में आयोजित भारतीय संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 5 से 12 तक के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर, लाइसियम कॉन्वेंट स्कूल, प्रेरणा पब्लिक स्कूल, म्यूज इंटर कॉलेज, सीएएस इंटर कॉलेज आदि के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, समाजसेवी, गौसेवक व पत्रकार सम्मानित किए गए। समाजसेवी दिवंगत सरदार प्रभुजीत सिंह के पुत्र लवी सिंह ने अपने पिता की स्मृति में कक्षा 10 की टॉपर छात्रा को पुरस्कार प्रदान किया।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक दीपक सक्सेना, मार्गदर्शक कैलाश बिहारी, सह संचालक ब्रह्मेंद्र मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम एवं शांति पाठ के साथ हुआ। संचालक अमित सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि संचालन कल्पना सिंह ने किया।

whatsapp whatsapp