Wednesday, 03-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मोबाइल पर अलर्ट आते ही दहशत, ठंडी हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

राहुल सक्सेना 


गंभीर मौसम अलर्ट से कांपा बरेली, आधी रात से पहले चली तेज हवाएं, बिजली गुल



मोबाइल पर अलर्ट आते ही दहशत, ठंडी हवाओं और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज


बरेली। गुरुवार रात लगभग पौने ग्यारह बजे शहरवासियों के मोबाइल फोन एक साथ तेज कंपन करने लगे। अत्यंत गंभीर चेतावनी वाले मौसम अलर्ट के मैसेज ने हजारों-लाखों लोगों को चौंका दिया। अलर्ट में बताया गया कि अगले तीन घंटों के भीतर क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ तेज तूफान आने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने और झोंकों में 90 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की चेतावनी दी गई थी। इसके साथ ही मध्यम से तेज बारिश और ओले गिरने की भी आशंका जताई गई। अलर्ट के कुछ ही देर बाद मौसम ने करवट ली और ठंडी हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे अंधेरा छा गया। हालांकि गर्मी से परेशान लोगों ने ठंडी हवाओं का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद शहर के कई इलाकों में बारिश भी शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने लोगों को जहां एक ओर सतर्क कर दिया, वहीं गर्मी से कुछ राहत भी दिलाई।

whatsapp whatsapp