Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

घर से पाँच सौ मीटर दूर मिली युवक की गर्दन कटी लाश

घर से पाँच सौ मीटर दूर मिली युवक की गर्दन कटी लाश


छेत्र में हत्या से हड़कंप, रात से था लापता


बरेली।      मीरगंज थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवक शिवम दिवाकर पुत्र राम बाबू दिवाकर की गला काटकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से 500 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे एक आम के बाग में मिला है। मृतक शिवम बुधवार शाम 5 बजे से लापता था।मृतक के परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।पुलिस इस निर्मम हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है, और पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है।शिवम के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं इस हत्या से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है।

सूचना पर पहुँचे तो रेल्वे ट्रैक से कुछ दूर युवक का शव मिला है पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। 


मानुष पारिक

एसपी ग्रामीण

whatsapp whatsapp