Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

छायाकार डॉ पंकज शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मिले दो अवार्ड

छायाकार डॉ पंकज शर्मा को अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मिले दो अवार्ड


बरेली।     छायाकार डॉ पंकज शर्मा को फोटो क्लब डेन्यूब, सर्बिया द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता में दो अवार्ड मिले हैं। 

सर्बिया के फोटो क्लब डेन्यूब ने दो  अन्य देशों (बुल्गारिया और स्लोवेनिया) की संस्थाओं के साथ मिलकर ये प्रतियोगिता आयोजित की थी।

" People of the World Digital Circuit 2022 " नामक इस प्रतियोगिता में पंकज शर्मा के दो चित्रों को ओपन कलर सेक्शन में ऑनरेबल मेंशन अवार्ड से प्राप्त हुआ है। पंकज शर्मा ने ये चित्र बृज की होली के अवसर पर खींचे थे। ज्ञात हो की इस प्रतियोगिता में लगभग 40 देशों के 326 छायाकारों ने हिस्सा लिया था।  पंकज शर्मा को इसके पूर्व अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों से नवाज़ा जा चूका है। कई प्रतिष्ठित फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं में उनको निर्णायक के रूप में आमंत्रित किया जा चूका है। भारत सरकार  द्वारा उनको राष्ट्रीय फोटोग्राफी पुरस्कार  से भी सम्मानित किया जा चुका है।

whatsapp whatsapp