नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

101 वर्षीय के रामकृष्ण ने लगवाई वैक्सीन

101 वर्षीय के रामकृष्ण ने तीसरे दिन के कैम्प में लगवाई वैक्सीन



बरेली।       नगर विधायक डॉ० अरुण कुमार के कार्यालय पर तृतीय दिन निःशुल्क कोरोना टीकाकरण कैम्प लगाया गया. कार्यक्रम के प्रारम्भ में सर्वप्रथम श्रमिक नेता राम कृष्ण लोधी, जिनकी आयु 101 वर्ष है, ने टीकाकरण कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। इस अवसर पर श्री लोधी ने समाज के सभी वर्गों के लोगों से जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं टीकाकरण कराने की अपील की. उन्होंने कहा कि टीकाकरण इस बीमारी की रोकथाम करने में पूर्णतया सक्षम है. इस अवसर पर डॉ० अरुण कुमार ने कहा कि सबको मिलकर कोरोना को हराना है और कोरोना तब हारेगा जब हम मॉस्क, सेनिटाइज़र व टीकाकरण करवा 02 गज की दूरी व कोरोना के नियमों का पालन करेंगे और भीड़भाड़ से बचेंगे। आज कोरोना कैंप में 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के लोगो को व 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगो का स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण किया गया. 18 वर्ष से 45 वर्ष तक के 183 नवयुवक व नवयुवतियों एवं 45 वर्ष से ऊपर के 88 लोगों ने कुल मिलाकर 271 लोगों ने टीकाकरण करवाया। टीकाकरण कैंप में स्वास्थ अधिकारी डॉ० विजेंद्र व उनकी पूरी टीम ने टीकाकरण कार्य किया। आज रविवार का अवकाश होने के कारण टीकाकरण कार्यक्रम नहीं किया जायेगा। सोमवार से पुनः प्रातः 10 बजे से 18 वर्ष से 45 वर्ष तक व 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण कैंप निरंतर जारी रहेगा।

whatsapp whatsapp