Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बरेली के परीक्षित गंगवार बने भारतीय नौसेना में कमीशन्ड ऑफिसर

बरेली के परीक्षित गंगवार बने भारतीय नौसेना में कमीशन्ड ऑफिसर



बरेली।     भारतीय नौसेना अकादमी केरल में बी टेक एन्ट् कोर्स 101 मे 123 कैडेट्स को सब लेफ्टिनेंट के रूप में कमिश्निंग दी गई । जिसमें बरेली से परीक्षित गंगवार शामिल थे ।परीक्षित के पिताजी डॉ उमा चरण बरेली कॉलेज में समाजशास्त्र विषय में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। परीक्षित की माताजी डॉ रन्जू राठौर रानी अवंती बाई लोधी महिला महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष हैं। परीक्षित ने सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की । परीक्षित बचपन से ही भारतीय सेना में अपनी सेवा देना चाहते थे। भारतीय नौसेना अकादमी में परीक्षित ने 2018 में बीटेक एंट्री में प्रवेश लिया था। अब 4 वर्ष बाद उन्हें बीटेक की डिग्री के साथ भारतीय नौसेना में राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है।

whatsapp whatsapp