Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लगभग 3 साल तक शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बंध, अब कर रहा मना

लगभग 3 साल तक शादी का झांसा देकर बनाता रहा सम्बंध, अब कर रहा मना


शिकायत पर दिया सितंबर में शादी का आश्वासन, फिर मुकरा


पीड़िता की सगी बहन का देवर है आरोपी



बरेली।          एक व्यक्ति लगभग 3 साल तक भाई की साली से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा जब शादी का दवाब बनाया गया तो वह मुकर गया पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायत की है। थाना देवरनिया के इस्लामनगर निवासी एक महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री से उनके दामाद के छोटे भाई ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया और 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा है इस दौरान लगभग 8 माह पहले पुत्री की हालत बिगड़ने पर चेकअप कराया तो वह ढाई महीने के गर्भ से थी तब आरोपी ने उसे दवाई खिलाकर गर्भपात करा दिया शादी के लिए कहा तो मना कर दिया जिस वजह से 28 जनवरी 2022 को थाने में शिकायत की गई तब आरोपी द्वारा समझोता नामा किया गया कि वह 29 सितंबर को निक़ाह कर लेगा। पर वक्त निकलने के बाद भी वह शादी को तैयार नहीं है जिससे परेशान होकर महिला ने एसएससी को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है

whatsapp whatsapp