बाल समागम में बच्चों ने दिखाए अपने हुनर
बाल समागम में बच्चों ने दिखाए अपने हुनर
बरेली। बैसाखी को मुख्य रखते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादुर साहिब में बाल समागम का आयोजन किया गया। जिसमें सोदर रहरास साहिब के पाठ से अंत गुरु ग्रन्थ साहिब के सुख आसन यानी विश्राम गृह तक पहुंचने का कार्य सभी बच्चों द्वारा किया गया। इस दौरान कविता एवं लेक्चर प्रतियोगिता भी की गई कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चों ने भाग लिया इस दौरान रंजीत कौर सतनाम कौर परमजीत कौर कमलजीत कौर राजेंद्र सिंह अमनदीप सिंह बग्गा कुलदीप सिंह पन्नू अमरजीत सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन समर्थ दीप कुमार द्वारा किया गया