नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की हुई शुरुआत

तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की हुई शुरुआत


बरेली।       भारतीय जनता पार्टी जिला बरेली का प्रशिक्षण वर्ग  28 से 30 अप्रैल तक भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के सिद्धिविनायक कॉलेज में जिला अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस का प्रशिक्षण वर्ग  6 सत्र में सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन सत्र प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर द्वारा आरंभ किया गया प्रथम सत्र में प्रस्तावना जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने रखी, संचालन एवं वक्ता परिचय जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने किया। कर्मवीर जी ने प्रथम सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर विस्तृत चर्चा की उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम सबका लक्ष्य भारत को परम् वैभव की ओर ले जाना है। द्वितीय सत्र में एमएलसी महाराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तार पूर्वक अपना महत्वपूर्ण संबोधन दिया। उन्होंने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर 2022 तक के सफर का विस्तृत व्याख्यान किया। इस सत्र की अध्य्क्षता मीरगंज विधायक डॉ डी सी वर्मा ने की। तृतीय सत्र में प्रदेश के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व भाजपा की वैशिष्ट्ए की समझ विषय पर विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ दल नही एक विचार है और हम देश के लिए काम करते है। विश्व मे भारत ही एक मात्र देश है जहाँ अपने देश को माँ माना जाता है। इस सत्र की अध्य्क्षता नवाबगंज विधायक डॉ एमपी आर्य ने की । तदोपरांत चतुर्थ सत्र में  2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने संबोधन दिया। इस सत्र की अध्य्क्षता पूर्व जिला अध्य्क्ष राजकुमार शर्मा ने की। पंचम सत्र को पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार ने व्यक्तित्व विकास के विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने कहा हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा कार्यकर्ता निर्माण करने वाली व कार्यकर्ताओ पर आधारित पार्टी है।

इस सत्र की अध्य्क्षता धर्मपाल आजाद ने की। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, विधायक डॉ एमपी आर्य, डॉ डी सी वर्मा, पूर्व मंत्री छत्रपाल गंगवार, दुर्विजय सिंह शाक्य,  वीरेंद्र गंगवार वीरू, सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ कठेरिया, डॉ निर्भय गुर्जर चंचल गंगवार, नरेंद्र सिंह राठौर, अभय चौहान, अंकित शुक्ला , राहुल साहू , मीडिया प्रभारी अंकित माहेश्वरी, धर्म विजय गंगवार, देवेंद्र सक्सेना, अमित वर्मा, प्रमोद सागर,  केशव पाठक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp