Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विश्व हिन्दू महासंघ बरेली जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी के नेतृत्व में निकली पाकिस्तान की शव यात्रा

विश्व हिन्दू महासंघ बरेली जिलाध्यक्ष अशोक अग्रवाल जी के नेतृत्व में निकली पाकिस्तान की शव यात्रा


बरेली -  पहलगांव में हुई कायराना आतंकी घटना के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ बरेली की ओर से पाकिस्तान की शव यात्रा निकली गई और फिर दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। यह विरोध प्रदर्शन डमरू चौराहा बरेली पर हुआ, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी और जनता मौजूद रही ।

 विश्व हिंदू परिषद बरेली इकाई के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कि आखिर कब तक हिंदू समाज यह सब सहता रहेगा? अब हिन्दू चुप नहीं बैठेंगे। ईंट का जवाब पत्थर से देगा।  विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक विरोध नहीं, एक चेतावनी है।"

 विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान  पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और सरकार से मांग की कि वह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त से सख्त जवाब दे।


विश्व हिंदू महासंघ के अध्यक्ष यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि ऐसे हमले दोहराए गए, तो पूरे देश में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।


विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष मनोज कश्यप,सूर्य प्रकाश शर्मा रामौतार पाठक,पंकज अग्रवाल,केशव सिंह,पुनीत शर्मा,रमन चतुर्वेदी,गिरीश गंगवार,पुष्पाल गंगवार,प्रदीप शर्मा,सुरेश कश्यप,अड्डा देव शर्मा, रंजीत यादव,रविन्द्र शर्मा,कार्तिकेय शर्मा,किशन,वीरेंद्र शर्मा,त्रिभुवन शर्मा आदि प्रमुख रूप से पदाधिकारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp