कोविड से बचाव हेतु करें प्राणायाम: डॉ गरिमा
कोविड से बचाव हेतु करें प्राणायाम: डॉ गरिमा
बरेली। कोविड19 से आज पूरा देश भयभीत है ऐसे में जहां एक तरफ दबाईयो और ऑक्सीजन सिलेंडर की भारी मात्रा में मांग है वहीं दूसरी ओर हमारी प्राचीन परंपरा योग है इसमें प्राणायाम के माध्यम से कोविड19 के रोगियों और स्वस्थ्य लोगों में ऑक्सीजन का लेबल तो बढ़ाया ही जा सकता है साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बड़ाई जा सकती है
प्रतिदिन यदि 25-30 मिनट का योगाभ्यास किया जाय तो इस बीमारी से लडा जा सकता है
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मुख्य रूप से अनुलोम विलोम प्राणायाम अति आवश्यक है इसके माध्यम से काफी मात्रा मे ऑक्सीजन फेफड़ों को भेजी जा सकती है शुरूआत में 1:1 तथा अभ्यास बढ़ने के साथ 1:2 के अनुपात में श्वास लेनी और छोडनी चाहिए । साथ ही भ्रामरी और भसित्रका प्राणायाम का अभ्यास भी किया जाना आवश्यक है।
प्राणायाम के साथ साथ 3 या 5 बार ओम की ध्वनि का उच्चारण भी किया जाय तो इससे फेफड़ों को और अधिक ऑक्सीजन पहुंचती है
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अजय सिंह के निर्देशन में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल प्रेमनगर के योग बेलनेस सेंटर की योग प्रशिक्षका डॉ गरिमा सिंह ने यह जानकारी दी।