टोमटो फ्लू का खतरा बच्चों को ज्यादा साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान: ग्यास
टोमटो फ्लू का खतरा बच्चों को ज्यादा साफ सफाई का रखें विशेष ध्यान: ग्यास
बरेली फतेहगंज पश्चिमी दुनियाभर में अभी कोरोना का कहर खत्म नहीं हुआ है। वहीं, अब ओमिक्रॉन और मंकीपॉक्स का आतंक भी फैल हुआ है। अब टोमटो फ्लू ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केरल में टोमेटो फ्लू के अब तक 86 मामले सामने आ चुके है बता दें कि टोमेटो फ्लू एक संक्रामक बीमारी है, जो कि एक-दूसरे से आसानी से फैल सकती है। टोमेटो फ्लू के ज्यादा लक्षण 5 साल से कम उम्र के बच्चों में देखने को मिल रहे हैं। मेडिकल साइंस में इसे हैंड फुट एंड माउथ डिजीज कहा जाता है। टोमेटो फ्लू के लक्षण मुंह, हाथ और पैर पर देखने को मिलते हैं। टोमेटो फ्लू में त्वचा पर लाल रंग के फफोले हो जाते हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ग्यास अहमद अंसारी ने बताया कि टोमेटो फ्लू का सबसे बड़ा लक्षण स्किन पर लाल फफोलों का आना है। उनका कहना है कि बच्चों या बड़ों में इससे ग्रसित होने पर तेज बुखार, मतली या उल्टी के लक्षण नजर आने लगते हैं और शरीर में पानी की कमी और शरीर में दर्द होने लगता है।
वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर हारिस अंसारी ने बताया कि सभी लोगों को साफ सफाई का हमेशा विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि तमाम तरह की गंदगी से फैलनी वाली बीमारियों से बचा जा सके इसके अलावा बच्चों की पहुंच की चीजों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए।