सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कराया गया स्लोगन प्रतियोगिता
सड़क सुरक्षा सप्ताह पर कराया गया स्लोगन प्रतियोगिता
बरेली। उच्च शिक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देशानुसार "सड़क सुरक्षा सप्ताह "22 से 27 नवंबर के संबंध में साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में "सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता "शीर्षक पर स्लोगन/ पंक्तियां /कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए , स्लोगन/ पंक्तियां /कविता के माध्यम से छात्राओं ने अन्य छात्राओं को भी जागरूक करने का प्रयास किया। आज की प्रतियोगिता एवं दिनांक 23 नवम्बर को आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा प्रथम स्थान- अर्चना एम ए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान -फिजा एम ए प्रथम वर्ष ,एवं तृतीय स्थान श्रद्धा वर्मा एम ए द्वितीय वर्ष का रहा। इसी क्रम में स्लोगन/ पंक्तियां/कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान- शिवानी एम ए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान- प्रतिमा माथुर एम ए द्वितीय वर्ष ,एवं तृतीय स्थान- गौरी शर्मा एम ए द्वितीय वर्ष का रहा। उपरोक्त प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ0 रुचि गुप्ता एवं श्री आशुतोष सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ प्रीति सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी द्वितीय इकाई द्वारा किया गया।