नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन


बरेली।      अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन पर महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली अध्यक्ष अजय शुक्ला जी के नेतृत्व में डीजल पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों को लेकर स्टेडियम रोड के सामने स्थित संजय नगर पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया जिसमें तमाम कांग्रेस जनों ने डेलापीर चौराहे से पेट्रोल पंप तक रिक्शे पर स्कूटी रखकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया।सभी कांग्रेस जनों ने डीजल,पेट्रोल, गैस के बढ़ते हुए दामो पर चिंता जताई। अजय शुक्ला ने कहा कि देश में डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जनता डीजल पेट्रोल के दाम को लेकर त्राहि त्राहि कर रही है, कांग्रेस राज में जहां पेट्रोल 60 रुपये था तो यही भारतीय जनता पार्टी के लोग पेट्रोल को महंगा बताकर सरकार पर निशाना साधते थे अब यही भारतीय जनता पार्टी के लोग जब पेट्रोल 100 रुपये तक पहुँच रही तो यह सब घर में बैठे हुए हैं। शुक्ला ने बताया कि मोदी सरकार में महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी है जिससे आम आदमियों का जीवन यापन बहुत चुनौतीपूर्ण हो गया है, मोदी सरकार को जनता की ओर ध्यान आकर्षित कर इस महंगाई को कम करे या यह सरकार जब महंगाई कम नहीं कर पा रही है तो इस्तीफा दे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव असलम चौधरी ने कहा कि डीजल पेट्रोल गैस आदि की कीमतें बहुत ऊँचे स्तर पर पहुँच चुकी है जिसमे आम आदमी अपना गुजारा नही कर पा रहा है इस मौके पर के के दीक्षित, रमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य,पारस शुक्ला, हर्षित दुबे,हर्ष बिसरिया,अनुज गंगवार, बिलाल कुरैशी,सरबत हुसैन,जुनैद हुसैन,दिनेश प्रजापति, योगेश जौहरी राजेश कुमार, जकीर खान घनश्याम सागर,सुचित्रा सिंह चारु मेहरोत्रा कुमकुम शर्मा आसिफ खान,अब्दुल अल्वी,हाजी जुबैर,अब्दुल रहमान, मोहम्मद हसन,वीरदेव गंगवार,रवि शुक्ला, आदि उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp