Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एस.आई.आर. पर पैनी नजर रखेंगे, पीडीए प्रहरी एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे – शशांक यादव

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

एस.आई.आर. पर पैनी नजर रखेंगे, पीडीए प्रहरी एक भी सही वोट कटने नहीं देंगे – शशांक यादव



बरेली। रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एस.आई.आर. (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एस.आई.आर. के प्रभारी, पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की, जबकि संचालन पार्टी के कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

मुख्य अतिथि शशांक यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी एस.आई.आर. की पूरी प्रक्रिया पर सतर्कता के साथ पैनी नजर रखेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीडीए प्रहरी हर बूथ पर मुस्तैद रहेंगे और किसी भी हाल में एक भी सही वोट कटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र की रक्षा के लिए संगठित, सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। संगठन स्तर पर एस.आई.आर. की प्रत्येक गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता का तत्काल विरोध किया जाएगा।

विधायक शाहजिल इस्लाम ने कहा कि वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की छेड़छाड़ लोकतंत्र पर सीधा हमला है, जिसे समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी।

पूर्व विधायक विजय पाल ने पीडीए की एकता को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया, जबकि पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा कि एस.आई.आर. के नाम पर किसी भी वर्ग के मतदाताओं को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सचिव दीपक पांडे का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ ही संयुक्त सचिव रोहित यादव एवं अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बने देवराज का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp