नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कुंवारे जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, भड़कावे में पति ने भी घर से निकाला

कुंवारे जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप, भड़कावे में पति ने भी घर से निकाला



साथ रखने के लिए माँग रहे एक लाख रुपए


बरेली               पहले तो विवाहिता के साथ कुंवारा जेठ छेड़छाड़ करता रहा विरोध पर पति एवं महिला के साथ मारपीट की परंतु कुछ समय बाद उसके भड़काने पर पति भी महिला के विरुद्ध हो गया जिसको लेकर महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है मामला है थाना प्रेम नगर क्षेत्र के राजेंद्र नगर में रहने वाली एक महिला का जिसने बताया कि लगभग 4 वर्ष पहले उसका विवाह जिला पीलीभीत में रहने वाले एक व्यक्ति से हुआ था जिसके फलस्वरूप दो छोटे बच्चे भी हैं महिला ने आरोप लगाया है कि उसका जेठ जो अभी कुंवारा है आए दिन महिला के साथ छेड़छाड़ करता था जिसकी शिकायत पति को की तो आरोपी ने पति एवं महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और मारपीट कर 9 अप्रैल 2022 को घर से निकाल दिया साथ ही एक लाख रुपए नगद की मांग की गई महिला ने बताया कि आरोपी उसके पति को भी भड़काने लगा और तलाक देकर दूसरे विवाह के लिए उकसा रहा था। महिला ने बताया कि नकद पैसा ना देने पर लगभग 2 माह पहले पति महिला को बच्चों सहित मायके में छोड़ गया है और खर्चा पानी भी नहीं दे रहा जिससे महिला बहुत परेशान है कि वह जाए तो जाए कहां महिला ने मामले की जांच करते हुए आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

whatsapp whatsapp