नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

भक्षक के साथ मिल जाए रक्षक तो पीड़ित को न्याय कहां से मिले

भक्षक के साथ मिल जाए रक्षक तो पीड़ित को न्याय कहां से मिले


बुरी तरह पीटते हुए वीडियो भी उपलब्ध, फिर कियूँ नहीं हो रही कार्यवाही



युवक को पीट कर किया अधमरा, बंधक को पुलिस ने बचाया


चौकी इंचार्ज पर धमकियां देने का आरोप, बोले कार्रवाई करेगा तो फँसा दूंगा झूठे केस में


बरेली             विधि का विधान है कि किसी के साथ भी कोई अत्याचार होता है तो वह पुलिस का सहारा लेता है परंतु पीड़ित के कहे अनुसार अगर पुलिस आरोपियों के साथ मिलकर किसी के जीवन के साथ खिलवाड़ करने लगे तो पीड़ित आखिर जाए कहाँ। मामला है थाना अलीगंज के गैनी का जहां के रहने वाले कुलदीप उर्फ भूपेंद्र पुत्र रामकुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोपियों सहित चौकी इंचार्ज कि शिकायत की है पीड़ित ने बताया कि 28 अक्टूबर को वह हनुमान मंदिर सूदनपुर के भंडारे से वापस आ रहा था तभी रास्ते में दबंग मोटरसाइकिल से पहुंचे और पहले मोटरसाइकिल से कुचलने का प्रयास किया उपरांत लकड़ी के डंडे से मारते हुए अधमरा कर दिया जब इतने से भी मन नहीं भरा तो जान से मारने की नियत से अपहरण कर एक घर के कमरे में बंधक बनाकर मारपीट करते रहे जिसकी सूचना पर परिवार वाले पुलिस के साथ पहुंचे और पीड़ित को बंधक मुक्त कराया रात भर थाने रुक कर सुबह मझगवां ब्लॉक भेजा गया जहां डॉक्टरी जांच होने के बाद जिला अस्पताल बरेली में इलाज कराया गया पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के समय उसके दो मोबाइल भी छीन लिए थे परंतु घटना की वीडियो उपलब्ध होने के उपरांत भी चौकी इंचार्ज धमकी दे रहा है कि अगर कोई भी लिखा पड़त की तो लड़की के इल्जाम में जेल में सड़वा देगा पीड़ित ने कप्तान को एप्लीकेशन देते हुए आरोपियों एवं पुलिस चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

whatsapp whatsapp