नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पर्यावरण संरक्षण से ही होगा देश का भला — डॉ. पंकज उत्पल

पर्यावरण संरक्षण से ही होगा देश का भला — डॉ. पंकज उत्पल

विद्या भारती द्वारा आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में मातृशक्ति की भूमिका पर हुआ मंथन


बरेली। विद्या भारती द्वारा सिद्ध बाबा सरस्वती शिशु मंदिर, केशव नगर साहूकारा में आयोजित सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर शुचि श्रीवास्तव, मुख्य वक्ता डॉ. पंकज उत्पल तथा अध्यक्षता प्रोफेसर अनीता त्यागी ने की। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों एवं अभिभाविकाओं का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम की प्रस्तावना रजनी शर्मा ने रखी।मुख्य वक्ता डॉ. पंकज उत्पल ने कहा कि परिवार समाज की मजबूत नींव है और सशक्त परिवार ही संस्कृति के माध्यम से समाज की दिशा बदल सकता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि हमारे त्योहार प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देते हैं, इसलिए पर्यावरण की रक्षा करना सभी का दायित्व है। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शुचि श्रीवास्तव ने महिलाओं की नेतृत्व क्षमता, आत्मरक्षा और मानसिक सशक्तिकरण को देश के विकास के लिए आवश्यक बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रोफेसर अनीता त्यागी ने नागरिक कर्तव्यों, संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान पर बल दिया। कार्यक्रम में ज्योति सक्सेना द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। संयुक्त परिवार के लिए नीरज शर्मा एवं श्रीमती मंजू सक्सेना को सम्मानित किया गया। संचालन गीतू शर्मा ने किया। अंत में आभार ज्ञापन श्रीमती ज्योति सक्सेना ने किया।

whatsapp whatsapp