Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तौकीर रजा के घर पर आज समन चस्पा करेगी पुलिस

तौकीर रजा के घर पर आज समन चस्पा करेगी पुलिस



अदालत ने 11 मार्च को किया हुआ है तलब



बरेली।         शहर में 2010 में हुए दंगे के केस में मुख्य अभियुक्त करार दिए गए तौकीर रजा खां के घर पर पुलिस शनिवार को अदालत का समन चस्पा करने के साथ उनके परिजनों को भी सूचित करेगी। पुलिस दो बार तौकीर के घर जा चुकी है लेकिन उनके न मिलने के कारण समन तामील नहीं हो सका है। तौकीर रजा के घरवालों ने उन्हें दिल्ली में होना बताया है। पहली बार पुलिस बुधवार और दूसरी बार बृहस्पतिवार को समन तामील कराने पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। अदालत ने तौकीर को 11 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।

पुलिस ने इसके बाद शुक्रवार को तौकीर के घर पर समन चस्पा करने की बात कही थी लेकिन महाशिवरात्रि के कारण इसे शनिवार पर टाल दिया गया। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि पुलिस समन तामील कराने तौकीर के घर दो बार जा चुकी है। अब शनिवार को उनके घर पर समन चस्पा कर उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी जाएगी।

whatsapp whatsapp