उत्कर्ष ललित कला अकादमी की प्रवक्ता बनी अन्नू महाजन
उत्कर्ष ललित कला अकादमी की प्रवक्ता बनी अन्नू महाजन
बरेली। उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष भारतीय सरकार द्वारा कलाभूषण से सम्मानित डॉ राजेंद्र सिंह पुंण्ढीर जी ने डॉ अनु महाजन( असिस्टेंट प्रोफेसर चित्रकला, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी महिला महाविद्यालय बरेली) को उनकी कर्मठता ,विवेकशीलता और चित्रकला व समाज के लिए उनके योगदान को देखते हुए उत्कर्ष ललित कला अकादमी का प्रवक्ता नामित किया है। को रोना काल में डॉ अनु महाजन समाज के लिए लगातार कार्य करती रही है चाहे वह चित्र कला के माध्यम से हो या सामाजिक सेवा हो ! अकादमी के प्रवक्ता की तौर पर डॉ अनु महाजन अकादमी द्वारा संचालित राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमो की संचालन व्यवस्था देखेंगी तथा संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों का राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार करेंगी।
उत्कर्ष ललित कला अकादमी की स्थापना वर्ष 2020 में अकादमी के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर द्वारा की गई। पुंडीर जी ने बताया कि अकादमी की स्थापना का उद्देश्य हर उस कलाकार को एक मंच उपलब्ध कराना है इसने कला साधना को ही अपने जीवन का आधार बनाया है। अकादमी द्वारा भारतीय समाज और संस्कृति के बीच बिखरी लोक कलाओं को संकलित कर उन्हें राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित करना है। पुण्ढीर जी ने बताया कि ग्रामीण और गरीब कला प्रतिभा को स्थानीय प्रादेशिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने का एक माध्यम उत्कर्ष ललित कला अकादमी है।