Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर

विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए


बरेली।    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण विभाग द्वारा एक वेबीनार का आयोजन किया गया। वेबीनार की अध्यक्षता प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश श्रीमती अनीता मेश्राम ने की। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक, महिला कल्याण विभाग श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में किया गया। जिसमें निदेशालय के अन्य अधिकारी तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के जिला प्रोबेशन अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया।

प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास उत्तर प्रदेश श्रीमती अनीता मेश्राम ने कहा कि प्रदेश में ऐसी महिलाएं जो समाज की रूढ़ियों/पूर्वागृहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवन यापन कर रही हैं और दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है स्वयं या उनके सम्बंध में आगजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से भी अवगत कराया जाए। इस बेबीनार के माध्यम से जनपद की विभिन्न महिलाओं द्वारा अपने संघर्ष की कहानी को बताया गया। श्रीमती अनीता मेश्राम ने महिलाओं के कल्याण को अपने जीवन में संघर्ष कर आगे बढ़ने के लिए बधाई दी। उन्होंने महिलाओं के कल्याण हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। उन्होंने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी कहानी साझा की। उक्त वेबीनार में उत्तर प्रदेश के समस्त जिला प्रोबेशन अधिकारी, विभिन्न स्वयं सेवा संगठन की महिलाओं द्वारा अपनी कहानियों को साझा किया।

कार्यक्रम के उपरांत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती नीता अहिरवार, एबीएसए श्रीमती बबीता सिंह, स्वयंसेवा, योगाचार्य, कलेक्ट्रेट की समस्त महिला कर्मचारी, राजकीय महिला शरणालय, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला शक्ति केंद्र, वन स्टाप सेंटर/रिपोर्टिंग चौकी, पत्रकारिता क्षेत्र से निकिता, गीत, मनोज शर्मा उपस्थित हुई। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को पिंक कलर का दुपट्टा एवं स्मृति चिंह अनंता भेट स्वरूप प्रदान किए गए। जनपद बरेली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

whatsapp whatsapp