महिला ने कप्तान के ऑफिस में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
महिला ने कप्तान के ऑफिस में किया हाई वोल्टेज ड्रामा
देवर से मिला धोखा तो,आत्मदाह का प्रयास
शादी का झाँसा देकर विधवा से देवर करता रहा था ब्लात्कार
अब धक्के देकर घर से निकाला
महिला का आरोप, पुलिस दे रही ढील आरोपी कर रहा शादी की तैयारी
बरेली। 24 नवम्बर को एक महिला ने कप्तान से शिकायत की थी पर अभी तक कार्यवाही न होने को लेकर महिला ने एसएसपी के ऑफिस में आत्मदाह का प्रयास किया। बताते चले पहले तो लगभग डेढ़ साल तक विधवा भाभी को शादी का झांसा देकर देवर उसके साथ जिसमी संबंध बनाए रखा शादी का जोर डालने पर भाभी को कैसे निकाल दिया जिसके बाद पीड़ित महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई थी थाना इज्जत नगर के ग्राम रूपापुर बड़े पुरा में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गई थी जिसके बाद देवर ने शादी का आश्वासन देते हुए परेशान होने के लिए कहा और लगभग डेढ़ साल तक संबंध बनाता रहा जब महिला ने शादी के लिए जोर डाला तब उसे घर से निकाल दिया गया महिला ने बताया कि उच्च अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद 2 नवंबर को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया जिसके बाद मेडिकल परीक्षण होने के साथ ही न्यायालय में 164 के बयान भी हो चुकी है परंतु आरोपी अभी तक खुलेआम घूम रहा है एवं किसी प्रकार की कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है महिला का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई ना होने पर आरोपी अपनी शादी की तैयारियां कर रहा है महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया उसकी माँग है कि देवर ने जो किया है उसको अब शादी भी महिला से ही करनी पड़ेगी। एसएसपी ने बताया कि दूसरे पक्ष को बुला कर बात की जायेगी।