कोविड-19 पर की गई ऑनलाइन चार्ट प्रतियोगिता
बी.ए.प्रथम की छात्रा खुशी ने पाया प्रथम स्थान
बरेली। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय द्वारा रविवार को मिशन शक्ति के तहत ऑनलाइन चार्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसका विषय था कोविड-19, इसका आयोजन डॉ अनुभूति द्वारा किया गया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी बी.ए.प्रथम वर्ष ,द्वितीय स्थान पर शबनूर बी.ए.द्वितीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर प्रियंका गुप्ता बी.कॉम द्वितीय वर्ष रही इसमें छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाकर व्हाट्सएप पर भेजे गए/ जिसका मूल्यांकन डॉ रंजू राठौर एवं डॉ हिमशिखा द्वारा किया गया/ समस्त कार्यक्रम प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।