Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बारिश से भीग गया सैकड़ों कुंतल गेहूँ

बरेली और बदायूं में बारिश से भीग गया सैकड़ों कुंतल गेहूँ




बरेली से सुयोग्य सिंह की रिपोर्ट



गुरुवार रात हुई बारिश में बरेली शहर की मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़े काफी अधिक मात्रा में गेहूं को खराब कर दिया। जिले के कई केंद्रों पर खुले में रखी गेहूँ की बोरियां बारिश की वजह से भीग गई। यह वह गेहूं है जो अलग-अलग सरकारी एजेंसियों की ओर से खरीदा गया है परंतु लिफ्टिंग न होने के कारण क्रय केंद्रों पर ही रखा था। मौसम विभाग के द्वारा बारिश की संभावना पहले ही दी गयी थी लेकिन  इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से खुले में रखे गये गेहूं को गोदामों तक नहीं पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया गया और काफी मात्रा में गेहूं भीग गया। डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने बताया जिन केंद्रों पर भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं है वहां तिरपाल भेजे गये थे। ऐसे में नुकसान की कोई गुंजाइश नहीं है। जो गेहूं भीगा भी है उसे एफसीआई गोदामों तक भेजने से पहले सुखाया जायेगा।


वहीं बदायूं में भी तेज आंधी-बारिश से किसानों का गेंहू भीग गया , तमाम जगह बिजली की लाइन टूट गईं। वही बिजली के साथ-साथ पानी की सप्लााई नहीं हो रही है। जिले के 104 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद चल रही है, वहां तमाम गेहूं खुले मैदानों पर पर रखा था वह भीग गया है और बड़ा नुकसान हुआ है।

whatsapp whatsapp