आलमगिरीगंज में लगी आग, लाखों का नुकसान
आलमगिरीगंज में लगी आग, लाखों का नुकसान
बरेली शुक्रवार देररात अचानक थाना कोतवाली के आलमगिरीगंज में पटवा की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप ले लिया। आसपास के लोगों ने कोतवा ली पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि दुकान मालिक का नाम रग्गन है। आग किन कारणों से लगी, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड आग के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आग के चलते दुकान में रखा सामान रख हो गया। गनीमत रही कि आग अन्य दुकानों में नहीं पहुंची। आसपास सराफा की दुकानें हैं। आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था। रागग्न ने बताया कि आग से उनका करीब तीन लाख रूपये का नुकसान हुआ है।