नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिवर्तित मैलानी-शाहगढ़ (44.26 किमी) रेल खंड के निरीक्षण

मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिवर्तित मैलानी-शाहगढ़ (44.26 किमी) रेल खंड के निरीक्षण


बरेली।         रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिक्षेत्र, लखनऊ मोहम्मद लतीफ खान ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण राजीव कुमार, मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, मुख्य इंजीनियर निर्माण (पश्चिम) ए.के. सिंह, मुख्य इंजीनियर (टीएमसी) सुनील कुमार गुप्ता, रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी राजेश श्रीवास्तव एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नव आमान परिवर्तित मैलानी-शाहगढ़ (44.26 किमी) रेल खंड के निरीक्षण के अंतर्गत प्रथम दिवस 27 दिसम्बर, को मैलानी- पूरनपुर रेल खंड का गहन निरीक्षण किया। अगले दिवस 28 दिसम्बर को  पूरनपुर- शाहगढ़ का गहन निरीक्षण करेंगे। रेल संरक्षा आयुक्त ने मार्गवर्ती सभी बडे़ एवं छोटे पुलों, समपारों, कर्वों, प्वाइंट्स, स्टेशन पैनलों आदि का मोटर ट्रॉली के द्वारा गहन निरीक्षण किया। 28 दिसम्बर, 2021 को रेल संरक्षा आयुक्त विशेष ट्रेन द्वारा शाहगढ़ - मैलानी रेल खंड का गति परीक्षण किया। विदित हो कि मैलानी-पीलीभीत (67 किमी) रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य की स्वीकृति रु. 571 करोड़ की अनुमानित लागत से प्रदान की गई थी। आमान परिवर्तन कार्य हेतु पीलीभीत-मैलानी रेल खंड को 30 मई, 2018 बंद कर दिया गया था। प्रथम चरण में मैलानी-शाहगढ़ (44.26 किमी) रेल खंड का आमान परिवर्तन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस रेल खंड पर 7 बड़े, 25 पुल, 11 समपार एवं 9 सीमित ऊँचाई वाले पुल बनाये गये हैं। साथ ही सेहरामऊ, दुधिया खुर्द, पूरनपुर तथा शाहगढ़ स्टेशनों का नया भवन बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पूरनपुर में माल गाड़ियों के लिए रेक हैंल्डिंग साइडिंग की व्यवस्था की गई।

whatsapp whatsapp