दो दिवसीय अखण्ड कीर्तन समागम आज से
दो दिवसीय अखण्ड कीर्तन समागम आज से
काफी संख्या में विभिन्न शहरों से पहुंच रही संगत
बरेली हर वर्ष की भांति होने वाला अखंड कीर्तन समागम इस बार दो दिवसीय आज से आयोजित किया जा रहा है जानकारी के मुताबिक विभिन्न शहरों से काफी संख्या में संगत बरेली पहुंच रही है जो हरि मंदिर बरात घर में पहुंचेगी। कार्यक्रम का प्रथम आयोजन शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा पीले क्वार्टर एवं रात को 6 बजे से 10 बजे तक गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में आयोजित किया जाएगा जिसमें बाहर से आए हुए विभिन्न कीर्तनी संगत को गुरबाणी के मनोहर कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे।