Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय मानसिकता रखते हुए की जा रही छेड़छाड़

असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय मानसिकता रखते हुए की जा रही छेड़छाड़



विरोध पर की गई जमकर मारपीट, कप्तान से शिकायत





बरेली          थाना आंवला के गांव चल्हरा की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वो दलित समाज की महिला है और उसके पति किसानी करते हैं। उनके गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व जो कि जातिवादी मानसिकता के लोग हैं व उनकी बिरादरी के लोगों की महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करते हैं और भद्दी फब्तियां कसते हैं। पीड़ितों का रास्ता उक्त लोगों के क्षेत्र से होकर निकलता है, उनकी इन हरकतों का जब पीड़ित विरोध करते हैं तो ये सभी लोग पति व बच्चों की हत्या कर लाश गायब करने की धमकी देते हैं और जातिसूचक शब्द का प्रयोग कर कहते हैं कि तुम्हारी कौम बनी ही गुलामी के लिए है अगर इस गांव में रहना है तो गुलामी करनी होगी और मोहल्ले से निकलोगे तो सर झुकाकर निकलना होगा। आरोप है कि इसी मानसिकता और दबंगई के चलते हुए बीती 19 नवम्बर को दलित समाज के एक युवक को गाली गलौज करते हुए बुरी तरह से मारापीटा जिससे वो काफी मुश्किल से बचकर भागा। इसके बाद डायल 112 आने के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन अगले ही दिन आरोपी अपने करीब 20-25 अज्ञात साथियों के साथ सुबह करीब 5 बजे आया और दलित समाज के कई महिला व पुरुषों के साथ लाठी डंडों से मारपीट की व महिलाओं के सीने पर हाथ चलाये। आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद थाना पुलिस ने सांठ गांठ कर हल्की धाराओं में ही मुकदमा दर्ज किया और उल्टा अपराधियों को आश्वासन दिया कि थाना पुलिस तुम्हारे साथ है, पीड़ितों का आरोप है कि थाना पुलिस और भाजपा के मौजूदा मंत्री भी अपराधियों का बचाने का काम कर रहे हैं। पीड़ितों को लगातार जान से मारने की धमकी और महिलाओं की इज्जत को भंग किये जाने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में पीड़ित काफी दहशत में हैं , इसके बाबत आज पीड़ितों ने एसएसपी कार्यलय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

whatsapp whatsapp