सन्तोष गंगवार की उपस्थिति में किया गया तुलसी पूजन का भव्य कार्यक्रम
सन्तोष गंगवार की उपस्थिति में किया गया तुलसी पूजन का भव्य कार्यक्रम
बरेली। प्राचीनतम एवं भव्यतम बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में तुलसी पूजन के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश जन जागरण में वृक्षों के संरक्षण के प्रति जागरुकता का संदेश देना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद का समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने समिति के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा व्यक्ति विशेष को यदि अपना जीवन सुखमय तथा परिपूर्ण रखना है तो निश्चित ही अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा तभी प्रकृति का संतुलन ठीक हो पाएगा। प्रदूषण का अत्यधिक बड़ना हम सभी के स्वास्थ्य का पर्यावरण को पूर्ण रूप से प्रभावित करता है। मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि भक्तों द्वारा चड़ाये गए फूल बेलपत्र आदि को मंदिर समिति द्वारा ऑर्गेनिक खाद में बनाने की प्रक्रिया की जाती है तथा जो खाद बनती है उसका उपयोग नये तथा पुराने पेड़-पौधों के उपयोग में लिया जाता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन आनंद में समिति के सदस्यों के साथ तुलसी पूजन किया तथा आरती की तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी कि जयंती की उपलक्ष्य में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
आज के कार्यक्रम में मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुभाष मेहरा, मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल, प्रेम शंकर अग्रवाल ,मानस पंत तथा भाजपा नेता शिवम वर्मा का पूर्ण सहयोग रहा।