Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, शस्त्र बनाते एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, शस्त्र बनाते एक अभियुक्त गिरफ्तार



बरेली।         एसएसपी के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्र अधिकारी नवाबगंज के कुशल पर्यवेक्षण में थाना हाफिजगंज पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री सहित शस्त्र बनाते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जानकारी के अनुसार रविवार रात को थाना हाफिजगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरहरपुर मटकली के जंगल से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके पास से अर्द्ध बने एवं पूरे बने हुए देसी तमंचे 315 एवं 312 बोर साथ ही शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए जिस के संबंध में थाना हाफिजगंज में मामला दर्ज किया गया है एवं अभियुक्त रमेश चंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम हरहरपुर मटकली थाना हाफिजगंज को जेल भेज दिया गया। मौके से 315 के तीन तमंचे एवं 12 बोर के तीन तमंचे एक जिंदा कारतूस के साथ उपकरण बरामद किए गए हैं खुलासा करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजीव कुमार थाना हाफिजगंज हेड कांस्टेबल सुमित कुमार कांस्टेबल अभिषेक सोम अंकित पवार एवं सुधीर कुमार मौजूद

whatsapp whatsapp