Thursday, 04-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गौ रक्षक सर्वेश राठौर ने बचाई गौ माता की जान, 2 दिन से कुएं में पड़ी थी अचेत

रिपोर्ट रजनेश श्रीवास्तव

गौ रक्षक सर्वेश राठौर ने बचाई गौ माता की जान, 2 दिन से कुएं में पड़ी थी अचेत


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर किया सफल रेस्क्यू, क्षेत्र में सराहना

       गौ रक्षक सर्वेश राठौर 

बरेली।।फरीदपुर क्षेत्र में मानवता और गौ सेवा की एक मिसाल सामने आई है। गौ रक्षक सर्वेश राठौर ने अपनी तत्परता और साहस का परिचय देते हुए एक गौ माता की जान बचाई, जो पिछले दो दिनों से एक कुएं में अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी। स्थानीय पुलिस का भी लिया गया सहयोग

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने कुएं से गाय के गिरने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर सर्वेश राठौर ने बिना देर किए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि गाय काफी कमजोर और अचेत अवस्था में थी।

रेस्क्यू के बाद तुरंत प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई, जिससे गौ माता की हालत में सुधार हुआ। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने सर्वेश राठौर की जमकर प्रशंसा की और उन्हें गौ सेवा के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते रेस्क्यू नहीं किया जाता, तो गाय की जान जा सकती थी। सर्वेश राठौर का यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणा है।

whatsapp whatsapp