नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विकास प्राधिकरण पाँच अवैध कालोनियों के विरूद्व किया ध्वस्तीकरण

विकास प्राधिकरण पाँच अवैध कालोनियों के विरूद्व किया ध्वस्तीकरण


बरेली। विकास क्षेत्र के अन्तर्गत पाँच अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की जिसमें राकेश गंगवार कातिब आदि द्वारा नैनीताल रोड पर ग्राम दोहना पीतमराय के निकट लगभग 7000 वर्गमी0 क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध रूप से कालोनी में साइट ऑफिस, सड़क, नाली एवं भवन का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।, पप्पू यादव आदि द्वारा नैनीताल रोड पर ग्राम दोहना पीतमराय के निकट लगभग 5000 वर्गमी0 भूमि पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के विद्युत पोल, सड़क, साइट ऑफिस आदि का अवैध रूप से निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।, नन्हे यादव, इरफान आदि द्वारा नैनीताल रोड पर ग्राम दोहना पीतमराय के निकट लगभग 6000 वर्गमी0 पर बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के विद्युत पोल, सड़क, साइट ऑफिस आदि का अवैध रूप से निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।, नासिर खॉ पुत्र बुन्दन खॉ द्वारा ग्राम पस्तौर के पीछे बादशाह नगर, बरेली पर शिव कालोनी के नाम से लगभग 11 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के टीन शेड युक्त ऑफिस, सड़क आदि का अवैध रूप से निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।, ग्राम चिटौली के निकट अवैध निर्माणकर्ता द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के अवैध कालोनी हेतु साइट ऑफिस, बाउन्ड्रीवाल, सड़क आदि का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही अनिल कुमार, सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में प्राधिकरण के अवर अभियन्तागण एवं प्रवर्तन टीम द्वारा सम्पादित की गयी।

whatsapp whatsapp