बरेली में गुंडाराज अपने रुपयों की वापिस मांग पर दलित युवक से हैवानियत: सरेआम पिटाई, सिर मुंडवाया, मूंछ-भौंह काटी
अपने रुपयों की वापिस मांग पर दलित युवक से हैवानियत: सरेआम पिटाई, सिर मुंडवाया, मूंछ-भौंह काटी
नवाबगंज थाना क्षेत्र का मामला, जातिसूचक गालियों के साथ अपमान, दो आरोपी हिरासत में
बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में दबंगों की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अनुसूचित जाति के एक युवक को सरेआम बेइज्जत करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। आरोप है कि दबंगों ने युवक का सिर जबरन मुंडवा दिया, कैंची से उसकी मूंछ और भौंह के बाल काट दिए और चेहरे पर कीचड़ पोत दी। इस अमानवीय कृत्य से गांव में आक्रोश और दहशत का माहौल फैल गया। पीड़ित पप्पू दिवाकर, निवासी गरसौली गांव (तहसील बहेड़ी), ने बताया कि वह गेलटांडा गांव में चंद्रसेन के यहां रहकर काम करता था। चंद्रसेन ने उससे ट्रैक्टर खरीदने के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये उधार लिए थे। जब पप्पू ने अपने पैसे वापस मांगे तो चंद्रसेन और उसके परिजन भड़क गए। आरोप है कि चंद्रसेन, उसका बेटा पप्पू और गोधनलाल अपने साथियों के साथ पहुंचे और युवक को घेरकर मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ग्रामीणों के सामने उसे अपमानित किया गया। आरोप है कि दबंगों ने युवक की पिटाई के बाद उसका सिर मुंडवा दिया। इसके साथ ही मूंछ और भौंह के बाल काट दिए गए और चेहरे पर कीचड़ पोत दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर शनिवार को नवाबगंज थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने चंद्रसेन, उसके बेटे पप्पू और गोधनलाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही चार-पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नवाबगंज एसएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि किसी भी अफवाह से हटकर साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई