Wednesday, 05-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नहीं था मृतक का बेटा तो बेटियों ने अदा किया फर्ज, पिता को दिया कांधा

नहीं था मृतक का बेटा तो बेटियों ने अदा किया फर्ज, पिता को दिया कांधा


https://youtu.be/hMK-YJJcVj8

बड़ी बेटी ने दी चिता को मुखाग्नि



बरेली।            कहते हैं की बेटियां बेटों से कम नहीं होती ऐसा ही कर दिखाया दो बहनों ने जिन्होंने अपना भाई ना होने पर पिता के शव को कांधा दिया और बड़ी बेटी ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी यह देख कर शमशान में मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई मामला है थाना बारादरी के शहदाना कॉलोनी (माडल टाउन) का जहां पंजाबी सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश लुनिहाल का भाई हरीश लुनियाल रहता था। जानकारी के मुताबिक हरीश का कोई पुत्र नहीं है मात्र दो बेटियां प्रिया एवं पूजा है प्रिया का विवाह बरेली में ही हुआ है जबकि पूजा नोएडा में रहती है सतीश ने बताया कि उसके भाई हरीश लगभग 6 महीने से बीमार चल रहे थे जिनको हार्ट की प्रॉब्लम हुई थी पिछले लगभग 4 माह से बिस्तर पर ही थे और निधन के 1 दिन पहले हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां वह स्वर्ग सिधार गए पिता के मौत की सूचना मिलते ही दोनों बहने घर पहुंची और अपने भाई की कमी को पूरा करते हुए हर प्रकार की सेवा खुद की विधि विधान से पिता को कंधा देते हुए शमशान भूमि गई जहां बड़ी बेटी प्रिया ने पिता की चिता को मुख्य अग्नि भेंट की। इस दौरान पंजाबी सेवा कल्याण समिति के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp