Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पुरानी शराब की अवैध बिक्री, आबकारी विभाग की मिलीभगत पर उठे सवाल

पुरानी शराब की अवैध बिक्री, आबकारी विभाग की मिलीभगत पर उठे सवाल


मनोज कुमार शर्मा:-

पाँच साल पुरानी शराब बिक्री का जिम्मेदार कौन


बरेली।         क्षेत्र में आबकारी विभाग की अनदेखी के चलते पाँच साल पुरानी शराब की बड़ी खेप बाजार में खपाने का मामला सामने आया है। लाखों रुपये की इस एक्सपायर्ड शराब को दुकानों पर "एक के साथ एक फ्री" ऑफर के तहत बेचा गया, जिससे जनता ने भारी मात्रा में इसे खरीदा। लेकिन सवाल यह उठता है कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक इस शराब की बिक्री को रोकने के बजाय प्रशासन ने आँखें क्यों मूँद लीं? मामला है कुतुब खाने का। जब इस संबंध में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक से उनके मोबाइल नंबर +919454466470 पर संपर्क किया गया, तो उन्होंने खुद को जवाब देने के लिए अधिकृत न बताते हुए पल्ला झाड़ लिया। वहीं, जिला आबकारी अधिकारी हुकुम सिंह से जब बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझा।विशेषज्ञों के अनुसार, शराब का एक निश्चित शेल्फ लाइफ होता है, जिसके बाद उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। ऐसे में पाँच साल पुरानी शराब की बिक्री विभाग की मिलीभगत और भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रही है। जिस पर 3 अक्टूबर 2020 तारीख पड़ी हुई है। जनता और सामाजिक संगठनों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन की संभावना जताई जा रही है।

whatsapp whatsapp