Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जाएंगे शिविर

विकास खण्ड मुख्यालयों पर आयोजित किये जाएंगे शिविर


संवाददाता बदायूँ

हुकुम सिंह

बदायूँ।      जिलाधिकारी दीपा रंजन ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए अवगत कराया है कि उनके विकास खण्ड के अन्तर्गत निवासरत ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें सहायक उपकरणों, तथा कृत्रिम हांथ/पैर की आवश्यकता है, तथा जिन्हें गत तीन वर्षों में उनकी आवश्यकता के अनुरूप कोई सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुआ है, ऐसे दिव्यांगजनों के चिन्हीकरण के लिए विकास खण्ड मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में इस्लामनगर में 12 जुलाई को, दहगवां में 13 जुलाई को, बिसौली में 14 जुलाई को, आसफपुर में 15 जुलाई को, सहसवान में 16 जुलाई को, अम्बियापुर में 17 जुलाई को, वजीरगंज में 19 जुलाई को, उझानी में 20 जुलाई को, कादरचैक में 22 जुलाई को, म्याऊॅं में 23 जुलाई को, उसांवा में 24 जुलाई को, दातागंज में 26 जुलाई को, समरेर में 27 जुलाई को, जगत में 28 जुलाई को, सलारपुर में 29 जुलाई को शिविर आयोजित किये जाएंगे।

शिविर में दिव्यांगजनों को पंजीकरण हेतु इन प्रपत्रों की फोटो प्रति लाना अनिवार्य होगा (दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक फोटो) इन शिविरों के सम्बंध में ग्राम प्रधानों/ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, ग्राम रोजगार सेवकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के कार्मिकों के बैठने हेतु शिविर की तिथि को हाॅल आरक्षित कराते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।

whatsapp whatsapp