ग्राम नगला नानकमत्ता में स्मैक बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*ग्राम नगला नानकमत्ता में स्मैक बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
*अभियुक्त के कब्जे से लगभग 20 ग्राम स्मैक बरामद*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में अवैध नशे का कारोबार चलाने वाले लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर, श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय खटीमा के निर्देशन में थाना नानकमत्ता पुलिस की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 5.01.2026 को थाना नानकमत्ता क्षेत्र से दौराने चेकिंग कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 20 वर्ष को 19.80 ग्राम स्मैक/हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त कुलदीप सिंह पुत्र स्व0 बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम नगला थाना नानकमत्ता जिला ऊधमसिंह नगर के विरुद्ध थाना नानकमत्ता में मुकदमा FIR NO-02/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।
*अभियुक्त कुलदीप ने पूछताछ में आसपास के अन्य नशा बेचने वालों के नाम भी बताए हैं ,जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी।*